उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल उप जिलाधिकारी द्वारा बाढ प्रभावित क्षेत्र का किया गया निरिक्षण सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( उप जिलाधिकारी द्वारा बाढ प्रभावित क्षेत्र का किया गया निरिक्षण सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश ओरैया अजीतमल राजस्थान में आई बाढ़ व जिले में मानसून करीब आने पर अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना बढ़ा दिया है। शनिवार को एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह, सीओ भरत पासवान व अयाना थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बाढ़ प्रभावित गांव फरिहा का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों की बाढ़ के दौरान होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। इसके साथ ही सुरक्षित स्थानों का निरीक्षण कर बाढ़ नियंत्रण चौ‌की बनाने के लिए जगह भी देखी। इसके बाद अधिकारियों ने जुहीखा और बड़ी गूंज में ग्रामीणों से मुलाकात कर लोगों को बाढ़ से बचाव के संबंध में जानकारी दी। एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि यमुना किनारे बसे गांवों में नदी का पानी पहुंच जाता है। जिसके चलते इन गांवों में लोगों को सुरक्षित स्थान चिंहिंत कर बिजली पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। जिससे यदि नदी का पानी गांव में पहुंचता है तो लोगों को आसानी से सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा सके और बाढ़ से ग्रामीणों का ज्यादा नुकसान न हो सके।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!