उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर परिसर में जहरखुरानी का हुए शिकार घंटों तड़पता रहा युवक पुलिस बनी अंजान सीओसीटी के कड़ी फटकार के बाद जागी पुलिस कराया गया अस्पताल में भर्ती। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना दिबियापुर परिसर में जहरखुरानी का हुए शिकार घंटों तड़पता रहा युवक पुलिस बनी अंजान सीओसीटी के कड़ी फटकार के बाद जागी पुलिस कराया गया अस्पताल में भर्ती )
उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर थाना परिसर गेट के अंदर एक युवक सुधबुध स्थिति में पड़ा रहा लेकिन थाना पुलिस मूकदर्शक बनी रही लोगों के भीड़ लगने के बाद क्षेत्राधिकारी को दी गई सूचना के करीब आधा घंटे बाद पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक पवन कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी रुरुआ फफूंद थाना दिबियापुर जनपद औरैया का मूल निवासी है और वह गुड़गांव में रहकर किसी कंपनी में काम करता है वह किसी ट्रेन से आ रहा था कि उसके साथ जहरखुरानी का शिकार हो गया और वह सुध बुध स्थिति में दिबियापुर थाने के अंदर पहुंच गया और गेट के अंदर गिर पड़ा करीब 2 घंटे सुध बुध में डालें देख आसपास निकलने वाले राहगीर व मीडिया के हस्तक्षेप के बाद पुलिस प्रशासन जागा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया समाचार लिखे जाने तक युवक कुछ बताने की स्थिति में नहीं था रुक रुक कर रोते हुए वह कुछ खाने की बात कर रहा था। जबकि थाना प्रभारी द्वारा दारु की बात कहकर मामले को शांत करने की कोशिश की जा रही है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
