उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिले में चल फर्जी क्लिनिक व पैथोलॉजी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कसा शिकंजा स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा चेकिंग के 01 क्लिनिक व 02 पैथोलॉजी को किया गया सीज मच गया हड़कंप।  ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( वाइट नोडल अधिकारी )

( फिरोजाबाद जिले में चल फर्जी क्लिनिक व पैथोलॉजी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कसा शिकंजा स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा चेकिंग के 01 क्लिनिक व 02 पैथोलॉजी को किया गया सीज मच गया हड़कंप )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एकदम सक्रिय होकर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। वहीं जिले में टीम गठित कर फर्जी झोलाछाप अस्पतालों पर नकेल कसने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक फर्जी क्लीनिक व दो पैथोलॉजी लैब को सील कर बड़ी कार्रवाई की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचते ही झोलाछाप अस्पतालों में हड़कंप मचा है। बता दें चंदवार गेट पर स्थित अवैध तरीके से चल रहे पैथोलॉजी लैब संचालकों को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। वे शटर गिराकर वहां से भाग निकले। नोडल अधिकारी ने न्यू लाइव व सोफीपुर स्थित खुशी पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। मौके पर दोनों लैब में लोग काम करते मिले। नोडल अधिकारी ने तुरंत ही दोनों पैथोलॉजी को सील कर दिया। बताते चले कि गांव में कई पैथोलॉजी लैब व फर्जी मेडिकल पूरी तरह से फल-फूल रहे हैं |

 ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!