उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी द्वारा सेहुद स्थिति मेडिकल कॉलेज का हो रहे निर्माणधीन कार्यो की समीक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को शीघ्र सम्पूर्ण कार्य समाप्त कर प्रशासन के सुपुर्द करने के दिए गए निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( जिलाधिकारी द्वारा सेहुद स्थिति मेडिकल कॉलेज का हो रहे निर्माणधीन कार्यो की समीक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को शीघ्र सम्पूर्ण कार्य समाप्त कर प्रशासन के सुपुर्द करने के दिए गए निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने सेहुद स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की समीक्षा के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण एवं फिनिशिंग आदि से संबंधित कार्य तथा विद्युत सप्लाई व पेयजल आदि व्यवस्थाओं को शीघ्रता से पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों के पूर्ण होते ही कालेज को प्रशासन को सुपुर्दगी की कार्यवाही भी शीघ्र सुनिश्चित की जाए, यदि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती गयी तो संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्था के कार्यों की प्रतिदिन की रिपोर्ट दी जाए और निर्धारित कार्य को प्रतिदिन के हिसाब से बांटा जाए। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था कार्य को दो माह के अंदर समाप्त कर प्रशासन को सुपुर्द करे, जिससे कि इसकी उपयोगिता सिद्ध हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
