उत्तर प्रदेश औरैया ब्लॉक भाग्यनगर में मिशन वात्सल के अंतर्गत बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की हुई बैठक । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( ब्लॉक भाग्यनगर में मिशन वात्सल के अंतर्गत बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की हुई बैठक )
उत्तर प्रदेश औरैया ब्लॉक भाग्यनगर में मिशन वात्सल के अंतर्गत बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई। बैठक में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के सदस्य ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी बाल कल्याण परियोजना अधिकारी ने लोगों से चर्चा करते हुए कि भारत सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों पर चर्चा की गई बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति निराश्रित महिला पेंशन योजना योजना लक्ष्मीबाई क्षतिपूर्ति के बारे में जानकारी दी गई और साथ में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक समस्या के लिए 112 और 1076 पर पुलिस सहायता एवं चाइल्ड की समस्या के लिए 1098 नंबर डायल कर अपनी समस्या का हल कर सकते हैं। इसके लिए समाज के लोगों को अधिक से अधिक सचेत रहना होगा और कानून के बारे में जानकारी अधिक से अधिक हो तो सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते और दूसरों के लोगों को लाभ भी दिलवा सकते हैं। इस दौरान रीना देवी संरक्षण अधिकारी, परामर्शदाता सीमा कुशवाहा, रीता ग्राम पंचायत अधिकारी, कल्पना शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
