उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी द्वारा गौवंश आश्रालय स्थलों एवं गौंवश संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन कर सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( जिलाधिकारी द्वारा गौवंश आश्रालय स्थलों एवं गौंवश संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन कर सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश )
उत्तर प्रदेशऔरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने गोवंश आश्रय स्थलों एवं गोवंश संरक्षण समिति की बैठक के दौरान बैठक में उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-समय पर वह आश्रय स्थलों के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई, भूसा भंडारण, पेयजल व्यवस्था, हरे चारे की बुवाई, छायादार वृक्षों के रोपण, गर्मी/ वर्षा से बचाव की स्थिति तथा नियमित चिकित्सा/दवापान व टीकाकरण आदि की समीक्षा करते रहे। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंशो का शत-प्रतिशत संरक्षण किया जाए तथा कैटल कैचर द्वारा सड़कों पर घूम रहे गोवंशो को गौशालाओं में पहुंचाया जाए ।जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संबंधित अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले गोआश्रय स्थलों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें तथा सहभागिता योजनान्तर्गत सुपुर्द किए गए गोवंशो के सत्यापन की समीक्षा भी करते रहे। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित निरीक्षण रिपोर्ट गोआश्रय पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर मनोज कुमार, उप जिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार, उप जिलाधिकारी बिधूना लवगीत कौर, परियोजना निदेशक डीआरडीए हरेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मंसाराम, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
