उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गई जिला स्वच्छ भारत मेनेजमेंट की बैठक माडल ग्राम पंचायत के कार्यो को शीघ्रता पूर्ण करने दिए गए निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गई जिला स्वच्छ भारत मेनेजमेंट की बैठक माडल ग्राम पंचायत के कार्यो को शीघ्रता पूर्ण करने दिए गए निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में साफ-सफाई शौचालयों, सामुदायिक शौचालय, मॉडल ग्राम पंचायतों आदि के निर्माण की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने संबंधितो को निर्देश दिए कि ओडीएफ प्लस के अंतर्गत बनाए जाने वाले मॉडल ग्राम पंचायतों का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाये। इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारियों द्वारा दे दी जायें। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य के लिए प्राप्त होने वाले बजट की उपलब्धता की गई धनराशि तथा अवशेष धनराशि का विवरण भी प्रत्येक बैठक में प्रस्तुत किया जाये। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि लापरवाही करने वाले सहायक विकास अधिकारी पंचायत पर सख्ती बरतें उन्होंने कहा कि शौचालय के निर्माण कार्य में अभियान चलाकर सर्वे करें तथा पात्र व अपात्र की सूची तैयार करें। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित बैठक में उपस्थित होने से पूर्व अपने कार्य की प्रगति रिपोर्ट पूर्ण करने के उपरांत ही बैठक में उपस्थित हो तथा सभी कार्यों की फोटोग्राफ सहित प्रस्तुत की जाए। जिससे कार्य के विषय में जानकारी प्राप्त हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए हरेंद्र कुमार सिंह, समस्त खंड विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!