उत्तर प्रदेश औरैया अयाना सपा राष्ट्रीय महा‌सचिव शिवपाल यादव पहुंचे बीहड़ी क्षेत्र समर्थकों द्वारा श्री कृष्ण की प्रतिमा व चांदी का मुकुट पहना कर किया गया सम्मानित। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( अयाना सपा राष्ट्रीय महा‌सचिव शिवपाल यादव पहुंचे बीहड़ी क्षेत्र समर्थकों द्वारा श्री कृष्ण की प्रतिमा व चांदी का मुकुट पहना कर किया गया सम्मानित )

उत्तर प्रदेश औरैया अयाना सपा राष्ट्रीय महा‌सचिव शिवपाल यादव शाम को बीहड़ी क्षेत्र के सेंगनपुर, असेवटा पहुंचे। जहां समर्थकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। शिवपाल यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ कुछ गिने चुने कार्य किये हैं। महंगाई बढ़ाकर जनता को परेशान किया। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। कोर्ट के अंदर हत्याएं की जा रहीं हैं। बीजेपी के नेता चौकी में घुस कर पुलिस वालों के साथ मारपीट कर रहे हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी नेता को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। जनता बीजेपी के छलावे को अच्छी तरह से समझ चुकी है। जिससे बीजेपी के नेता पूरी तरह से बौखला चुके हैं। जनता का समाजवादी पार्टी पर विश्वास बढ़ा है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर निकाल फेंकेगी। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव असेवटा में चल रही भागवत में भी शामिल होने पहुंचे। जहां आयोजकों ने उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर व चांदी का मुकुट पर पहना सम्मानित किया। इस दौरान आचार्य प्रदीप द्विवेदी ने गोवर्धन पूजा की कथा का मार्मिक वर्णन किया। इस दौरान राजेंद्र कुमार, बड़े सेंगर, किल्ली यादव, जिलाध्यक्ष सर्वेश गौतम, गुड्डू यादव, विजय राजपूत, बृजमोहन मिश्रा, कैलाश यादव, रिषभ भदौरिया, रवि चौहान, विवेक यादव समेत डेढ़ सैंकड़ा समर्थक मौजूद रहे।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!