उत्तर प्रदेश आगरा सांसद हरद्वार दुबे जी का 74 वर्षीय की आयु में दिल्ली अस्पताल में इलाज के दौरान हुए निधन पर मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे आगरा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित दी श्रद्धांजलि। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )


( सांसद हरद्वार दुबे जी का 74 वर्षीय की आयु में दिल्ली अस्पताल में इलाज के दौरान हुए निधन पर मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे आगरा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित दी श्रद्धांजलि )
उत्तर प्रदेश आगरा मा0 सांसद राज्य सभा श्री हरद्वार दुबे जी का 74 वर्ष की आयु में दिल्ली स्थित अस्पताल बीती रात में निधन होगया, वहां से उनके पार्थिव शरीर को धौलपुर हाउस, आगरा स्थित उनके आवास लाया गया। जहां उनको अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।
स्वर्गीय सांसद श्री दुबे जी को अंतिम विदाई देने उत्तर प्रदेश सरकार के मा. उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी आगरा पहुंचे, मा. उपमुख्यमंत्री जी द्वारा स्वर्गीय सांसद श्री दुबे जी के असामयिक निधन पर, उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा स्वर्गीय सांसद दुबे जी के पुत्र को राष्ट्रीय ध्वज व भारतीय जनता पार्टी का झंडा सौंपा। मा0 उपमुख्यमंत्री श्री पाठक जी ने कहा कि स्वर्गीय श्री हरद्वार दुबे जी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, वर्तमान राज्य सभा सांसद रहे, भारतीय जनता पार्टी को मजबूत व स्थापित करने में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इस हेतु उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया, हम आज, उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की तरफ से, उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से, पूरी पार्टी की तरफ से श्रद्धेय हरद्वार दुबे जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे, और परिजनों को इस असहनीय पीढ़ा को सहने की शक्ति दे। हम पूरे परिवार को भरोसा दिलाते हैं जिस प्रकार श्री हरद्वार दुबे जी हमारे परिवार के सदस्य थे, हम सब तथा भारतीय जनता पार्टी उनके परिवार की चिन्ता करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौधरी जी ने भी स्वर्गीय श्री दुबे जी को के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा कहा कि श्री दुबे जी ने भारतीय जनता पार्टी के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसे भुलाया नहीं जा सकता। ताजगंज मोक्षधाम पर राजकीय सम्मान के साथ हुई पूर्व मंत्री राज्यसभा सांसद श्री हरिद्वार दुबे की अंत्येष्टि, उनके पुत्र प्रांशु दुबे ने दी मुखाग्नि, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी राज्यसभा सांसद को विदाई, हरिद्वार दूबे अमर रहे के नारों से गूंजा आसमान।
स्वर्गीय श्री दुबे जी के पार्थिव शरीर पर मंडलायुक्त श्री अमित गुप्ता, पुलिस आयुक्त श्री प्रीतिन्दर सिंह, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, फतेहपुर सीकरी सांसद श्री राजकुमार, मा. विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी श्री विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री भानु महाजन ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
