सहारनपुर थाना देवबंद पुलिस ने किया सराहनीय कार्य मीना बाजार से गुम हुई 05 वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल बरामद किया गया परिजनों के सुपुर्द परिजनों ने पुलिस प्रशासन की भूरि भूरि प्रसंशा। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( थाना देवबंद पुलिस ने किया सराहनीय कार्य मीना बाजार से गुम हुई 05 वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल बरामद किया गया परिजनों के सुपुर्द )
सहारनपुर आज थाना देवबंद प्रभारी हदय नारायण सिंह को एक 5 वर्षीय बच्ची फातिमा पुत्री कारी आफताब निवासी वक्फ दारूम खनकाह की लापता होने,कि सूचना मिली,तो उन्होंने बिना कुछ देरी किए इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए एक टीम का गठन कर बच्ची की तलाश में लगा दी,और स्वयं भी बच्ची की तलाश में निकल पड़े,पुलिस टीम ने तेजी के साथ अपना काम करते हुए लापता बच्ची फातिमा को खोज निकाला,और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।हम आपको बता दें,कि थाना देवबन्द पर आज दोपहर सूचना प्राप्त हुई,कि एक 5 वर्षीय बच्ची फ़ातिमा पुत्री कारी आफ़ताब निवासी वक़्फ़ दारूम खनकाह कस्बा देवबंद,जो मीना बाजार से करीब 13:00 बजे से गायब हो गई थी एवं परिजनो के काफी प्रयास करने के बाद भी बच्ची के सम्बन्ध मे कोई जानकारी नही मिल पाई,तो परिजनों की सूचना पर चौकी रेलवे रोड थाना देवबंद पुलिस द्वारा तत्परता से बाजारों के सीसीटीवी कैमरे की छानबीन कर गुमशुदा बच्ची को काफी मशक्कत के बाद बरामद किया गया एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया।जिसके बाद परिजनों द्वारा थाना देवबंद प्रभारी हदय नारायण सिंह सहित पुलिस प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की गई इस बच्ची को बरामद करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विपिन त्यागी,हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह,कांस्टेबल शुभम सिरोही एवम महिला कांस्टेबल प्रीती सिंह शामिल रही।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )
