उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद एटा रोड रोटी बैंक शिव मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों दान पात्र के धन लेकर हुए फरार मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी पुलिस। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट स० हरचरन सिंह )
( फिरोजाबाद शिकोहाबाद एटा रोड रोटी बैंक शिव मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों दान पात्र के धन लेकर हुए फरार मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद एटा रोड स्थित रोटी बैंक शिव मंदिर को सोमवार रात को चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोडकर नकदी चुरा ले गए। सुबह पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार बीती रात शिव मंदिर में अज्ञात चोर अंदर घुस गए। चोरों ने यहां रखे दानपात्र का ताला तोड दिया। चोर यहां से नगदी चुराकर ले गए। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर में रखा सामान अस्त-व्यस्त देखकर चोरी की वारदात का पता चला। मंदिर में चोरी की घटना की सूचना पाकर मौके पर रोटी बैक के पदाधिकारी भी मौके पर पहुॅच गये। जहाॅ सदस्यों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर थाना प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा मय पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुॅचे और जाॅच पडताल की। इस संबध में थाना प्रभारी ने कहा कि तहरीर आते ही कार्यवाही की जायेगी। वहीं पास ही में एक लोडर भी चोरों ने निशाना बनाया। जिसे चोर चोरी कर ले गये। इस संबन्ध में पीडित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में तहरीर दी है।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
