उत्तर प्रदेश आगरा थाना किरावली क्षेत्र ससुर ने बहू को खाना बनाते समय धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस ससुर को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट)

( थाना किरावली क्षेत्र ससुर ने बहू को खाना बनाते समय धारदार कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस ससुर को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेशअगरा फतेहपुर सीकरी थाना किरावली क्षेत्र के अंतर्गत गांव मलिकपुर में मंगलवार सुबह एक ससुर ने अपनी ही पुत्रवधू का धड़ कुल्हाड़ी से काट दिया हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वही मृतिका के मायका पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मलिकपुर निवासी ससुर रघुवीर सिंह (55) ने तड़के कुल्हाड़ी से चूल्हे पर खाना बनाती पुत्रवधू प्रियंका (27) पत्नी गौरव पर पीछे से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से गर्दन धड़ से अलग कर दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कुछ की दूरी पर रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते चलें कि मृतिका का पति गौरव उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग फर्रुखाबाद मैं सिपाही के पद पर तैनात है। मृतका प्रियंका के दो पुत्री है बड़ी बेटी 5 वर्षीय ख्वाहिश और डेढ़ वर्षीय गोलू हैं।वहीं घटना के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका सूत्रों के अनुसार हत्या की वजह एक जमीन का टुकड़ा बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया किरावली पुलिस रघुवीर को हत्या का दोषी मानते मामले की जांच में जुटी है। सूचना पर पहुंचे मृतिका के परिवारी जन काटा हंगामा सूचना पर पहुंचे मथुरा के मन्गुर्रा थाना के गांव वोरिफा से मृतका के परिजनों ने शव देखने को लेकर पुलिस से काफी देर तकरार की साथ ही जयपुर हाईवे पर भी जाम लगाने की कोशिश पर पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। उक्त प्रकरण पर प्रभारी निरीक्षक किरावली उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा है । आरोपी रघुवीर चाहर को गिरफ्तार कर लिया है आगे मामले की जांच की जा रही है।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!