उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद बछगांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का आनंद लेने पहुंचेहजारों की संख्या में श्रद्वालु हुए भाव विभोर।  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( बछगांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का आनंद लेने पहुंचेहजारों की संख्या में श्रद्वालु हुए भाव विभोर )

उत्तर प्रदेश  जिला फिरोजाबाद बछगांव में चल रही कथा में भक्तों का उमड़ा सैलाब फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र के गांव बछगांव में चल रही कथा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा, कथा के पंचम दिवस श्री विष्णु चेतन्य जी महाराज के मुखारविंद से कथा रसपान किया जा रहा है कथा में महाराज जी भरत कथा का बहुत ही मार्मिक वर्णन किया जिसके बाद निरंतर कथाओं को आगे बढ़ाते हुए हिरण्यकश्यप वध और भक्त प्रहलाद की कथा कहते हुए कहा भक्त को प्रभु का स्मरण करना चाहिए और उसी के हाथ अपनी बागडोर सौंप देना चाहिए उन्होंने कहा जिस तरह प्रहलाद के द्वारा प्रभु का नाम लेने मात्र से ही हिरण्यकश्यप का कोई भी वार उसके ऊपर कोई भी प्रभाव नही डाल पाया और अंत में प्रभु ने नरसिंह रूप लेकर उसका वध किया और कथा को विराम देते हुए श्री राम कथा को संक्षेप में बड़ा ही सुन्दर वर्णन करते हुए कहा की भाई का प्रेम लक्ष्मण , भरत की तरह होना चाहिए और पत्नी हो तो सीता माता जैसी हो लोगों से कहा प्रभु का भजन करो और उसके ही नाम अपना सारा जीवन न्यौछावर करदो आज परमपूज्य महाराज जी श्री विष्णु चेतन्य की कथा को सुनने के लिए दूर दूर,एटा आगरा,इटावा,मैनपुरी,फिरोजाबाद और आस पास के सभी लोग कथा सुनने आ रहे हैं लोगों के भक्ति भाव से बहुत सुंदर कथा पंडाल भी छोटा दिखता नजर आया कथा पंडाल में भक्तों का सैलाब 10 हजार के आस पास था कथा में उपस्थित श्री चंद्रप्रकाश गौतम,तेजसिंह कुशवाह, जीपी गौतम,सौरभ गोस्वामी,गगन कुशवाह,राघवेन्द्र कुशवाह,रूपकिशोर , करन सिंह बघेल,पुष्पेंद्र दिवाकर सभी क्षेत्रवासी मौजूद रहे

 

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!