उन्नाव थाना पुरवा क्षेत्र में आबकारी विभाग टीम ने कसा शिकंजा पुलिस आबकारी विभाग टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफतार। ( सुशील यादव की खास रिपोर्ट )


( थाना पुरवा क्षेत्र में आबकारी विभाग टीम ने कसा शिकंजा पुलिस आबकारी विभाग टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफतार )
जनपद उन्नाव आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में
तहसील पुरवा
आबकारी विभाग व स्थानीय पुलिस स्टाफ थाना पुरवा के साथ तहसील पुरवा के मोहल्ला पश्चिम टोला कस्बा पुरवा मे एकबारगी दबिश देते हुए 02 अभियुक्तो को 100 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया साथ ही 02 भट्ठी के साथ लगभग 800 किलो महुआ लहन को भी मौके पर नष्ट किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. दिनेश कुमार पुत्र पृथ्वी पाल
निवासी मोहल्ला पश्चिम टोला कस्बा पुरवा
2.सोहन पुत्र सितई
निवासी मोहल्ला पश्चिम टोला कस्बा पुरवा को
गिरफ्तार करते हुए थाना पुरवा जनपद उन्नाव में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
तहसील बीघापुर
आबकारी निरीक्षक बीघापुर प्रदीप कुमार मौर्य मय हमराह व थाना पुरवा पुलिस स्टाफ के साथ तहसील बीघापुर के अंतर्गत संदिग्ध ग्राम भाटमऊ थाना पुरवा में एकबारगी दबिश दौरान 1 अभियोग पंजीकृत करते हुए 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी।
तहसील हसनगंज
आबकारी निरीक्षक हसनगंज कुमार गौरव सिंह मय हमराह मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम परागेखेड़ा थाना सोहरामऊ में दबिश के दौरान 2 अभियोग पंजीकृत करते हुए 30 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
तहसील बांगरमऊ
आबकारी निरीक्षक बांगरमऊ राज लक्ष्मी मय हमराह द्वारा ग्राम अटवाबैक,गिहार बस्ती में दबिश के दौरान 2 अभियोग पंजीकृत करते हुए 32 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
तहसील सदर
आबकारी निरीक्षक सदर कुलदीप बहादुर सिंह मय हमराह मुखबिर खास की सूचना पर दही थाना दही में दबिश के दौरान 1 अभियोग पंजीकृत करते हुए 20 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी। प्रभुदयाल पुत्र स्व.बुद्धिलाल निवासी चांदपुर दही को गिरफ्तार किया गया।

( सुशील यादव की खास रिपोर्ट )
