अलवर थाना गाजी क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद में दबंगों फर्सा लाठी डंडों से पीटकर 04 लोगों को किया घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल जांच में जुटी पुलिस। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट अलवर )

( थाना गाजी क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद में दबंगों फर्सा लाठी डंडों से पीटकर 04 लोगों को किया घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल जांच में जुटी पुलिस )
अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में स्थित दुहार गांव में जमीन बेचने के मामले में चार भाइयों में लाठी फर्सीयों से झगड़ा हो गया ।इस खूनी संघर्ष में तीन भाइयों ने मिलकर एक भाई व उसके परिवारजनों की मारपीट कर दी। जिससे चार जने घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर कर दिया गया। घायल राजेश गुर्जर ने बताया कि उनके पिता बीमार चल रहे हैं.उनके इलाज के लिए जमीन बेचनी पड़ी। इसी बात से नाराज होकर उसके तीन भाई व उनके परिवार के लोगों ने लाठी फर्सी से मारपीट कर दी जिससे हरीराम, राजेश गुर्जर व झब्बु गुर्जर हुए घायल । पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार गिरधारी, देवीसहाय व लीलाराम तीन भाई हैं। इसके अलावा रामशरण, राकेश, मोहर सिंह, देशराज, मक्खन व सुभाष सहित एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। राजेश गुर्जर ने बताया कि पुलिस को पहले भी कई बार शिकायत की गई। पुलिस ने दोषी लोगों की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट अलवर )
