मथुरा गोवर्धन मे चलने पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा के मेले में प्रशासन की पैनी नजर भक्तों का उमड़ा जनसैलाब। ( हिमांशु यादव की खास रिपोर्ट )

 

(वाइट,,श्रद्धालु )

( गोवर्धन मे चलने पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा के मेले में प्रशासन की पैनी नजर भक्तों का उमड़ा जनसैलाब )

मथुरा के गोवर्धन मैं जिसमें देश भर से हजारों लोग रोजाना गोवर्धन पर्वत की सप्त कोसीय परिक्रमा करने को रोजाना गिरिराज जी के धाम गोवर्धन पहुंच रहे है ।क्यों की यहां पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करोड़ी मेले के नाम से ये परिक्रमा लगातार पांच दिनों तक चलती है और इस पांच दिन के मेले में लगभग एक करोड़ से ऊपर गिरिराज जी के भक्त नंगे पाव सप्त कोसीय परिक्रमा करते है ।गोवर्धन में इस समय दिन हो या रात हर तरह गिरिराज महाराज के जय जय कार हो रही है क्यों की भक्तो की लंबी लंबी कतारें पूरी परिक्रमा में टूटने का नाम नहीं ले रही है और यहां पर अगर बात करें जिला प्रशासन की व्यवस्था की तो पूरा जिला प्रशासन गोवर्धन में भक्तो के सेवा के लिए रात दिन काम करने में जुटा हुआ है जिसके लिए डीएम एसएसपी सहित अन्य स्थानीय अधिकारी पूरी नजर सुरक्षा के साथ भक्तो की परिक्रमा में आने बाली समस्याओं को लेकर मुस्तैद है ।गोवर्धन की ये मुड़िया पूर्णिमा का मेला करोड़ी मेले के नाम से भी जाना जाता है क्यों की यहां पर करोड़ों लोग इस परिक्रमा को करते है और गिरिराज महाराज जी की कृपा पाते है ।सैकड़ों वर्षों से ये परंपरा चली है रही है जिसे आज भी भक्त अपनी श्रद्धा के आगे टूटने नही देते है ।भक्त यहां परिक्रमा करके अपने पापों से मुक्ति पाते है और भगवान की कृपा से अपने जीवन में खुशहाली लेकर जाते है ।

Back to top button
error: Content is protected !!