कौशाम्बी थाना सैनी क्षेत्र बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मारकर हुआ फरार साईकिल सवार की मौत। (शशि भूषण की खास रिपोर्ट )


( थाना सैनी क्षेत्र बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मारकर हुआ फरार साईकिल सवार की मौत )
उत्तर प्रदेश कौशांबी सैनी कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील गेट के सामने साइकिल सवार अधेड़ को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे अधेड़ साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया देखते देखते तड़प तड़प कर अधेड़ की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया है जबकि तहसील में आज तहसील समाधान दिवस था भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी भी तहसील दिवस में मौजूद थे हादसे के बाद बाइक सवार के फरार हो जाने के मामले में पुलिस ने वायरलेस सेट के जरिए सूचना प्रसारण कर बाइक सवार को गिरफ्तार करने का प्रयास नहीं किया है जानकारी के मुताबिक अधेड़ सुनील यादव पुत्र शारदा प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 1 दारानगर कड़ा धाम शनिवार को सिराथू तहसील आया था नई तहसील गेट के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सवार ने अधेड़ को टक्कर मार दिया बाइक की टक्कर लगते ही साइकिल सवार लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और तड़प तड़प कर मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई है सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है अधेड़ की मौत की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं पूरे परिवार में कोहराम मचा है |
