उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया राजकीय बाल गृह फिरोजाबाद एवं वृद्धाश्रम टूण्डला का औचक निरीक्षण। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया राजकीय बाल गृह फिरोजाबाद एवं वृद्धाश्रम टूण्डला का औचक निरीक्षण )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र के अनुपालन में माननीय श्री हरवीर सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद के दिशा-निर्देशन में दिनांक 30-06- 2023 शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री यजुवेन्द्र विक्रम सिंह एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित समिति के सदस्यों श्री रवीन्द्र कुमार अपर सत्र न्यायाधीश फिरोजाबाद, सुश्री निधि यादव अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी फिरोजाबाद व श्री अजय सिंह अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट सं० 5, फिरोजाबाद द्वारा राजकीय बाल गृह (बालक), सुहाग नगर, फिरोजाबाद एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम बन्ना रोड, टूण्डला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रभारी अधीक्षक द्वारा बताया गया कि राजकीय बाल गृह (बालक) फिरोजाबाद में 50 बालकों को रखने की क्षमता है। वर्तमान में कुल 37 बालक आवासित हैं। जिनमें 13 मानसिक रूप से विक्षिप्त, 5 गूंगे बहरे बच्चे आवासित हैं। बालकों के रहने हेतु 3 कमरे हैं। बच्चों के बीमार होने की स्थिति के बारे में पूछा गया तो प्रभारी अधीक्षक द्वारा बताया गया कि डा० एल०के० गुप्ता बाल रोग विशेषज्ञ को समय अन्तराल पर बालकों के डॉक्टरी परीक्षण हेतु बुलाया जाता है, गंभीर बीमार होने पर राजकीय चिकित्सालय फिरोजाबाद में भर्ती कराया जाता है। वर्तमान में बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए उपस्थित प्रभारी अधीक्षक एवं समस्त बच्चों को मच्छर के काटने एवं गंदगी से होने वाली बीमारियों के बचाव के बारे में हिदायत दी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद द्वारा उपस्थित समस्त बच्चों एवं कर्मचारियों को माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा बच्चों के समग्र विकास के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के बारे में विस्तार से बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश फिरोजाबाद के आदेश दिनांक 19-06-2023 के आलोक में गठित टीम के साथ राजकीय बाल गृह, फिरोजाबाद में आवासित बच्चों हेतु दिनांक 03-07- 2023 से योग एवं ध्यान, खेल-कूल, थियेटर, पेन्टिंग, बागवानी और संगीत, व्यवसायिक कार्यक्रम, गांधी जयंती उत्सव आदि कार्यक्रम अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। ताकि राजकीय बाल गृह में आवासित बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। इसी क्रम में बृद्धाश्रम, बन्ना रोड टूण्डला का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान श्री अनमोल शर्मा प्रभारी बृद्धाश्रम, श्रीमती नीतू दुबे वार्डन उपस्थित नहीं थे। श्री विशाल सिंह भण्डार प्रभारी उपस्थित पाये गये जिनके द्वारा बताया गया कि उपरोक्त वृद्धाश्रम में कुल 58 वृद्धजन उपस्थित थे जिनमें 33 पुरूष व 25 महिला थीं। निरीक्षण दौरान वृद्धाश्रम में उपस्थित वृद्धजन से सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद द्वारा उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तो वृद्धजनों द्वारा बताया गया कि यहाँ पर डाक्टर व दवाओं का अभाव है, जिस कारण बीमारी की स्थिति में काफी दिक्कत होती है। वृद्धजनों द्वारा अन्य किसी समस्या के बारे में नहीं बताया गया। वृद्धाश्रम में उपस्थित समस्त वृद्धजनों को गंदगी एवं मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों एवं उसके बचाव के बारे में विस्तार से बताया।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!