उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिला विज्ञान क्लब क्लब द्वारा विद्यार्थियों निशुल्क सप्त दिवसीय कैंप में हल्दी से सिंदूर बनाने का बताया गया रहस्य | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट अश्वनी कुमार जैन )
( जिला विज्ञान क्लब क्लब द्वारा विद्यार्थियों निशुल्क सप्त दिवसीय कैंप में हल्दी से सिंदूर बनाने का बताया गया रहस्य )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद सिरसागंज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर निःशुल्क सप्त दिवसीय विज्ञान कैम्प के तृतीय दिवस पर विसरण की प्रक्रिया एवं हल्दी से सिंदूर बनाने का रहस्य जाना। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस सप्त दिवसीय विज्ञान कैम्प के तृतीय दिवस पर विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ाने के लिए उन्हें विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों को सिखाया जा रहा है। जिससे विद्यार्थी में विज्ञान को करके सीखने की प्रवत्ति में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि तृतीय दिवस पर विद्यार्थियों को पौटैशियम परमैंगनेट एवं नील के प्रयोग के माध्यम से विसरण के प्रयोग को समझाया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को हल्दी से सिंदूर बनाकर उनके माथे पर तिलक लगाकर दिखाया गया। इसमें चूने का पानी को हाथ पर लगाकर जब हल्दी से तिलक लगाया जाता है, हल्दी, चूने के पानी से क्रिया करके उसे लाल रंग के सिंदूर में बदल देती है। विसरण क्रिया एवं हल्दी से सिंदूर बनने की क्रिया को देखकर विद्यार्थियों को आश्चर्यजनक एवं आनन्द का अनुभव हुआ। इस अवसर पर कु भूमि गुप्ता, अल्तिशा, रोली यादव, संयुक्ता, निवेदिका, शिवानी यादव, अवन्तिका शर्मा, सोनाली, स्नेहा बघेल, तनवी जादौन, दीक्षा, रोहित राजपूत, रितिक बघेल, विकल्प शर्मा, प्रियांशु, अनुज कुशवाह, रितिक कुशवाह, शिवम कुमार, आशीष कुमार, शुभम जादौन, ब्रजमोहन, महेंद्र सिंह, कृष्णा, मोहन, आयुष, अनुराग, रोहन, लोकेश यादव आदि उपस्थित रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
