मथुरा वृन्दावन विधायक ने पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार के 09 वर्ष पूरे होने गिनाई उपलब्धियां। ( हिमांशु यादव की खास रिपोर्ट )

( वाइट,,श्रीकांत शर्मा ,विधायक ,पूर्व ऊर्जा मंत्री  )

( वृन्दावन विधायक ने पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार के 09 वर्ष पूरे होने गिनाई उपलब्धियां )

मथुरा वृंदावन विधानसभा के विधायक श्रीकांत शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता कर अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया है और कहा है की जिस तरह से भाजपा की सरकार लगातार विकास के कार्य करके हर गरीब आम जनता के लिए रात दिन काम कर रही है उसी का कारण है की हमारी भाजपा की सरकार के नौ साल पूरे हो चुके है ।वहीं विधायक श्रीकांत शर्मा में इस दौरान अपने विधानसभा में अपनी विधायक निधि के द्वारा किए कामों को भी गिनाया और कहा की हमने खुद की निधि से जहां बच्चो के स्कूलों में खेल कूद के साथ स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए जो काम कराए है वो काफी लोगों को राहत देने वाले है जबकि हम खुद सरकारी स्कूल में पट्टी पर बैठकर पढ़े मगर हमने आज सैकड़ों स्कूल के छोटे छोटे बच्चो के लिए मेज कुर्सी लगवाई है ताकि वो जमीन पर बैठकर नहीं बल्कि मेज कुर्सी पर बैठकर पड़ सकें ।वहीं पत्रकारों के सवाल के जवाब देते हुए उन्होंने कहा की कभी हमारे देश में घुसने वाले आतंकवादी को पाकिस्तान तय किया करता था की उसे कब कहां ब्लास्ट और हमला करना है और उसके बड़ा हो सकुशल वापस भी जाता था मगर आज चाहे चीन हो या पाकिस्तान वो हमारे देश में अपनी मर्जी से घुस तो जाता है मगर लौटकर अपने पैरो पर नही जाता है ये ताकत आज हमारे प्रधान मंत्री मोदी की है ।और हम जब होली दीपावली मनाते है तो वो पाकिस्तान हो या अन्य कोई और देश वहां भी होली और दीवाली बनाई जाती है ।और राष्ट्र की सुरक्षा सीमा की सुरक्षा शुरू से हमारी प्राथमिकता रही और आज हमने उन्हें पूरी सुरक्षा देने का काम किया है ।आज सनातन का और सनातनियो का सिर पूरी दुनिया में गर्व से ऊंचा हुआ है वही हम बड़े सौभाग्य शाली है की हमारे पास अयोध्या मथुरा काशी जहां भगवान श्री कृष्ण,है तो बाबा विश्वनाथ भी है तो परसोत्तम श्री राम भी है और तीर्थ के राजा प्रयाग राज भी है जहां पर जोकि मोदी जी के नेतृत्व में इन सबका बढ़ा भव्य और दिव्य स्वरूप देखने को मिल रहा है ।इसी के साथ धारा 370 हमारा मुख्य मुद्दा था ,राम मंदिर हमारा मुख्य मुद्दा था और कॉमन सिविल कोर्ट भी हमारा मुद्दा था यानी धीरे धीरे हम आगे बड़ रहे है जनता के आशीर्वाद से और मथुरा में भी देखा की 2017 से पहले क्या हालत थे और आज जो यहां पर सड़क ,पानी,बिजली,स्वास्थ्य यहां पर सब पर लगातार काम हो रहा है ।

 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!