लखीमपुर थाना तिकुनिया क्षेत्र संपूर्ण जनपद में चलाए जा रहे अभियान में चेकिंग के दौरान 78 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण 01 जाइलो कार सहित बरामद कर पांच अभियुक्त को किया गिरफ्तार। ( चीफ एडिटर अमित मौर्य की खास रिपोर्ट )


( 78 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरणों सहित 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार | )
लखीमपुर-खीरी पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निर्देशन में सम्पूर्ण जपनद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध सम्पूर्ण जनपद में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना तिकुनिया पुलिस द्वारा 05 अभियुक्तों 1. छंगा पुत्र माखन 2. दामोदर पुत्र छोटेलाल नि0गण ग्राम लोनियन पुरवा थाना निघासन खीरी 3. अनूप पुत्र पुजारी नि0 ग्राम पारसपुरवा मझरापूरब थाना तिकुनिया खीरी 4. राममूर्ति पुत्र धनीराम नि0 पसियनपुरवा थाना निघासन खीरी 5. प्रमोद पुत्र चन्द्रिका प्रसाद नि0 ग्राम लोनियनपुरवा थाना निघासन खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 78 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब, शराब बनाने के उपकरणों सहित 01 अदद जाइलो कार (UP31X0045) बरामद की गई।
