सुल्तानपुर थाना कुड़वार पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान14 टायरा ट्रक वा आलाकत्ल बरामद कर 04 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना कुड़वार पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान14 टायरा ट्रक वा आलाकत्ल बरामद कर 04 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
सुलतानपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर द्वारा थाना कुड़वार एवं स्वॉट टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 04 नफर लूटेरे अभि0गण द्वारा चालक की हत्या कर लूटी हुई 14 टायरा ट्रक एवं आलाकत्ल के साथ किया गया गिरफ्तार थाना स्थानीय क्षेत्र के असरोगा टोल प्लाजा के निकट दिनांक 12.06.2023 को हाईवे के किनारे झाड़ियो में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया था । जिसके संबन्ध में स्थानीय ग्राम प्रधान की सूचना पर अज्ञात मृतक के शव का पंचायतनामा मुरत्तब कराकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था । पीएम रिपोर्ट के अनुसार मृतक की गला घोटकर हत्या किया जाना पाया गया था । घटना की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण व शव के शिनाख्त हेतु अपर पुलिस अधीक्षक महोदय महोदय के मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। शिनाख्त न होने के कारण मृतक अज्ञात का अन्तिम संस्कार कराया जा चुका था तथा उसके कपड़ो, फोटो आदि से मृतक अज्ञात की शिनाख्त कराने हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम में अज्ञात मृतक की शिनाख्त श्री रमेश कुमार पुत्र मुरली निवासी ग्राम नाथूपुर |

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
