सहारनपुर जिला जज व पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण मच गया हड़कंप दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( शाहबाज खान की खास रिपोर्ट )

( जिला जज व पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण मच गया हड़कंप दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
सहारनपुर: जिला जज बबीता रानी और एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने आज जिला कारागार का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने जेल की व्यवस्थाएं देखी, निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान दोनों बडे अधिकारियों ने बारीकी से जेल की व्यवस्था को परखा और निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्थाओं को चेक किया। इसके साथ ही बंदियों से उनकी समस्याएं भी पूछीं। मौजूद सभी जेल कर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई। बंदियों के पास कोई प्रतिबंधित सामान न पहुंचने पाए इस बात के सख्त निर्देश दिए गए। जेल में निरुद्ध शातिर बंदियों पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया। जेल प्रशासन को दोनों अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
