उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन कार्यालय में फरियादियों की सुनी गई फरियादे एंव सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन कार्यालय में फरियादियों की सुनी गई फरियादे एंव सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आईजीआरएस / जनसुनवाई पोर्टल की स्वंय की जा रही है मॉनीटरिंग । फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कराया जा रहा निस्तारण साथ ही फरियादियों / शिकायकर्ताओं से लिया जा रहा है फीडबैक । पुलिस मुख्यालय के आदेश के क्रम में जनपद के समस्त कार्यालयों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण कार्यालय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण कार्यालय एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा समय सुबह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक प्रत्येक अधिकारी द्वारा आमजन / फरियादियों की समस्याएँ सुनी जाएँगी । सभी अधिकारी अपने- अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुनेंगे एवं समयबद्ध / गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएँगे । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा बताया गया कि आईजीआरएस / जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त हो रहे प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध संज्ञान लेते हुए निस्तारण कराया जा रहा है साथ ही हालचाल दस्ता में तैनात महिला पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन से फीडबैक भी लिया जा रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आईजीआरएस / जनसुनवाई पोर्टल को स्वंय मॉनीटरिंग किया जा रहा है । जनपद फिरोजाबाद पुलिस जनपद में शांति / कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है ।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
