सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 मोटरसाइकिल व दो मोबाइल 02 चाकू बरामद कर लूट,डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफतार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 मोटरसाइकिल व दो मोबाइल 02 चाकू बरामद कर लूट,डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफतार )

सहारनपुर एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा एवम एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देशो के चलते हुए लुटेरे गिरफ्तार बड़े से बड़े अपराधियों को अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से धूल चटाने वाले थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार की पुलिस टीम ने आज एक बार फिर दो कुख्यात मोबाइल लूटेरों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफ़लता हासिल की है।आपको बता दे,कि इंस्पेक्टर सतीश कुमार को अम्बाला रोड पर दो लूटेरों के छुपने की सूचना मिली,इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने एक टीम का गठन कर लूटेरों की तलाश में लगा दी तथा स्वयं भी भारी पुलिस दल के साथ अम्बाला रोड की और रवाना हो गये,भाऊपुर के रास्ते पर जैसे ही थाना प्रभारी सतीश कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे,तो दोनों लूटेरे वरिष्ठ उपनिरीक्षक बचन सिंह अत्री,उपनिरीक्षक अनुज कुमार एवम उनकी पुलिस टीम के शिकंजे में थे।दोनों लूटेरो शादाब पुत्र इलियास निवासी कस्बा कैराना शामली तथा शादाब पुत्र कलीम निवासी कस्बा नकुड के कब्जे से लूटे हुए दो मोबाइल फोन,लूट व डकैती की घटनाओं में प्रयुक्त बाईक एवम दो छुरे बरामद किए।यदी इनके द्वारा किए गये जघन्य अपराधो की गाथा आपको सुनाई जाए,तो आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।दोनों लूटेरो को जेल भेज दिया गया है।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!