उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद टूंडला आषाढ़ मास की अष्टमी तिथि से पूर्णिमा तक होने वाले सिद्धचक्र महामंडल विधान का हुआ समापन पर निकाली शोभायात्रा। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( टूंडला आषाढ़ मास की अष्टमी तिथि से पूर्णिमा तक होने वाले सिद्धचक्र महामंडल विधान का हुआ समापन पर निकाली शोभायात्रा )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद टूंडला आषाढ़ मास की अष्टमी तिथि से पूर्णिमा तक होने वाले अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन पदमावती पुरवाल पंचायती मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन हुआ। जिसमें विधान के अन्तिम दिन हवन के साथ इस सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन हुआ। इस दौरान श्रीजी की एक भव्य शोभायात्रा पालकी के रूप में श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर से प्रारम्भ होकर शिखराश्रम तक नगर भ्रमण के पश्चात् मंदिर में श्रीजी के अभिषेक के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जसवीर प्रसाद जैन, पाण्डेय जयन्त कुमार जैन, मुकेश चन्द्र जैन, सोम चन्द जैन, महेश जैन उड़ेसर, सुनील जैन, अरविन्द जैन, मुकेश जैन, संजीव जैन, पप्पी मिथलेश जैन, मालती जैन, कुसुम जैन, शुभा जैन, राखी जैन, बॉबी जैन, रूना जैन, मुक्ता जैन, मीनू जैन, सोनम जैन, निधि जैन, रंजना जैन, परी जैन, अनन्या जैन, झलक जैन, मुस्कान जैन, आशी जैन, भावना जैन, प्रांशी जैन, गोलू जैन, आर्जव जैन, भविष्य जैन, हर्ष जैन आदि के अलावा सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
