प्रयागराज सावन माह पर्व पर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वाराणसी हाईवे की एक लेन 59 दिन तक भारी/कॉमर्शियल वाहनों के लिए किया गया रुट डायवर्सन। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( सावन माह पर्व पर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वाराणसी हाईवे की एक लेन 59 दिन तक किया गया रुट डायवर्सन )

प्रयागराज देवाधिदेव महादेव का प्रिय माह सावन आज से शुरू हो गया है।सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगा घाटों से जल एकत्र कर शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं।कांवड़ यात्रा मंगलवार से विधिवत तौर पर शुरू हो गई।कांवड़ यात्रा को लेकर चार जुलाई से 59 दिनों के लिए शास्त्री ब्रिज की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित हो गई। इस दौरान सामान्य वाहनों का आवागमन केवल एक लेन से होगा। उधर इस अवधि के लिए भारी व कॉमर्शियल वाहनों के लिए अंतरजनपदीय डायवर्जन लागू किया गया है। बता दें कि इस बार सावन माह चार जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा।

कांवड़िये प्रयागराज से वाराणसी भी जाते हैं।इसको देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी तक कांवड़ियों के लिए बाईं तरफ की लेन आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है। सामान्य वाहन दाहिनी लेन से आएंगे और जाएंगे। एसीपी यातायात संतोष सिंह ने बताया कि डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यातायात व्यवस्था सुचारु रहे, इसके मद्दनेजर पूरी तैयारी कर ली गई है।

भारी/कॉमर्शियल वाहनों के लिए डायवर्जन

वाराणसी, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, रीवा (मप्र) से प्रयागराज वाराणसी मार्ग से होकर जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन इस तरस से होगा।

1. कानपुर की ओर से वाराणसी को जाने वाले वाहन फतेहपुर से लालगंज, रायबरेली, प्रतापगढ़, मछली शहर, जौनपुर, मड़ियाहू के रास्ते जाएंगे तथा वापसी का मार्ग भी यही होगा।
2. लखनऊ की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी/कॉमर्शियल वाहन रायबरेली, ऊंचाहार, प्रतापगढ़, जौनपुर के रास्ते जाएंगे व इसी मार्ग से वापसी करेंगे।

3. प्रतापगढ़ की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन मछली शहर, जौनपुर, मड़ियाहूं के रास्ते जाएंगे और इसी मार्ग से वापसी करेंगे।

4. रीवा की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन घूरपुर गौहनिया से मिर्जापुर के रास्ते जाएंगे।

5. वाराणसी से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन हंडिया से थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी बाईपास होते हुए कानपुर जाएंगे व जिन वाहनों को प्रयागराज में माल लोड-अनलोड करना है, वह नवाबगंज बाईपास से फाफामऊ, तेलियरगंज, लोकसेवा आयोग होते हुए शहर क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।

6. रीवा रोड से प्रयागराज होकर लखनऊ/कानपुर जाने वाले वाहन चित्रकूट, बांदा, चौडगरा, फतेहपुर होकर जाएंगे व वापसी का मार्ग भी यही होगा।

7. मिर्जापुर से कानपुर/लखनऊ जाने वाले वाहन औराई, भदोही होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से जाएंगे।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!