कौशाम्बी नगर पालिका की घोर लापरवाही सामने आई भरवारी की सड़कें बनी तालाब मौत को दे रही दावत। ( अनिल कुमार की खास रिपोर्ट कौशाम्बी )


( नगर पालिका की घोर लापरवाही सामने आई भरवारी की सड़कें बनी तालाब मौत को दे रही दावत )
हर्रायपुर कौशाम्बी योगी सरकार नगरों गांव के विकास के लिए कृत संकल्पित है और शासन से विकास के नाम पर बड़ा बजट भेजा जा रहा है लेकिन बजट में अफसरों की गंदी निगाह लग गई है जिससे नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र में विकास योजनाएं केवल अभिलेखों में संचालित हो रही है विकास के नाम पर कर्मचारी से लेकर अफसर मालामाल हो रहे हैं लेकिन देखने वाले अफसर भी चुप हैं आम जनता खामियाजा भुगत रही है शिकायतों के बाद भी नगर पालिका परिषद भरवारी में कुछ होता नहीं दिख रहा है नगर पालिका परिषद भरवारी की सड़कें तालाब और नदी बन चुकी है लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है | नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नम्बर 19 वा 25 जिल्ला पर धर्मराज नगर की सड़कें नगर पालिका परिषद भरवारी को मुंह चिढ़ा रही है पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील है पहली बारिश होते ही पूरी सड़क में पानी भर गया है वैसे तो इस रास्ते में पूरे वर्ष पानी भरा रहता है लोगों को आने जाने में दिक्कतें होती हैं मोहल्ले के लोगों द्वारा सड़क मरम्मत कराए जाने की बार बार मांग के बाद भी अफसर सड़क मरम्मत कराने को कतई तैयार नहीं है यह सड़क तालाब और नदी का शक्ल ले चुकी है जिस पर आने जाने में लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है पानी भर जाने के बाद सड़कों पर वाहन निकलने से मोहल्ले के लोगों के घरों में गंदे पानी के छीटे पड़ती हैं जिससे खाने पीने के सामान सहित घर के सामान गंदे हो जाते हैं जिससे ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है लेकिन अफसर मौज मस्ती करने में लगे हैं नगर पालिका परिषद भरवारी में बीते 2 वर्षो के दौरान विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों खर्च किए जाने के मामले की योगी सरकार ने उच्चस्तरीय जांच कराई तो नगर पालिका परिषद भरवारी के भ्रष्टाचार की कलाई उजागर होगी और अफसरों की गिरफ्तारी तय है नगर पालिका परिषद भरवारी में नए अध्यक्ष के चुने जाने के बाद लोगों को उम्मीद जागी की समस्याओं का समाधान होगा लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी नगर पालिका में समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है अब सवाल उठता है कि क्या नगर पालिका परिषद में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराकर अफसरों को जेल भेजने में योगी सरकार सफल होगी |
