उत्तर प्रदेश आगरा माननीय न्यायालय के निर्देशन में थाना डौकी परिसर में विवादों में बरामद किए गई लाखों की अवैध शराब का किया गया विनिष्टिकरण। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( माननीय न्यायालय के निर्देशन में थाना डौकी परिसर में विवादों में बरामद किए गई लाखों की अवैध शराब का किया गया विनिष्टिकरण )

उत्तर प्रदेश आगरा थाना डौकी न्यायालय फतेहाबाद के आदेशानुसार थाना डौकी परिसर में लाखों रुपये की देशी ,अंग्रेजी,व कच्ची शराब का विनिष्टिकरण किया गया। थाना डौकी के बारह मामलों में बरामद किए गए अंग्रेजी एवं देसी शराब,व कच्ची शराब को फतेहाबाद तहसील आशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में नष्ट की गई।अभियोजन अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया है कि थाना डौकी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से बारह मामलों में बरामदगी किए गए कच्ची, अंग्रेजी व देसी शराब को नष्ट किया गया है। जिसमे जब्त अंग्रेजी शराब 10 लीटर सहित 55 देसी शराब के पव्वा व 590 लीटर कच्ची शराब को नष्ट किया गया। इस मौके पर तहसीलदार आशीष त्रिपाठी ने कहा कि नियमानुसार थाना डौकी मे अंग्रेजी व देसी व कच्ची शराब शराब को विनिष्टिकरण किया गया है। इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह थानाध्यक्ष डौकी अशोक कुमार, अभियोजन अधिकारी श्याम सुंदर ,एसएसआई सत्यपाल सिंह नागर ,माल खाना मौर्य गोविंद सिंह, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!