कौशाम्बी माननीय न्यायालय के निर्देशन में थाना संदिपन घाट पुलिस द्वारा फारार चल रहे अभियुक्त के घर को किया गया सीज। ( अनिल कुमार की खास रिपोर्ट कौशाम्बी )


( माननीय न्यायालय के निर्देशन में थाना संदिपन घाट पुलिस द्वारा फारार चल रहे अभियुक्त के घर को किया गया सीज )
हर्रायपुर कौशाम्बी अदालत द्वारा बार-बार गिरफ्तारी वारंट भेजने के बाद भी अभियुक्त फैज पुत्र महफूज उर्फ बचऊ निवासी लोहरा थाना संदीपन घाट अदालत में उपस्थित नहीं हुआ है अदालत द्वारा 17 जून को फिर गिरफ्तारी वारंट पुलिस को सौंपा गया पुलिस वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जिससे अदालत की प्रक्रिया बाधित हो रही है मामले की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए अदालत ने अभियुक्त फैज के विरुद्ध धारा 82 की कार्यवाही करते हुए आदेश की कॉपी अभियुक्त के घर चस्पा कराए जाने और मुनादी कराए जाने का निर्देश 3 जुलाई को सिविल जज जूनियर डिविजन न्यायिक मजिस्ट्रेट कौशांबी ने विवेचक को दिया है अदालत के निर्देश पर 5 जून को सांदीपन घाट थाना पुलिस ने अभियुक्त के घर अदालत के आदेश की कॉपी चप्पा की और मुनादी करते हुए अभियुक्तों को अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया है |
