उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रों पुलिस टीम द्वारा विद्यालय में छात्र / छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों से बचाव के दृष्टिगत किया गया जागरूक। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रों पुलिस टीम द्वारा विद्यालय में छात्र / छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों से बचाव के दृष्टिगत किया गया जागरूक )
उत्तर प्रदेश औरैया उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के छात्र/छात्राओं को ड्रग्स एब्यूज, सेक्सुअल वायलेन्स तथा अन्य गंभीर अपराध एवं बुराइयों के बारे में युवाओं को जागरूक करने हेतु स्टुडेन्ट पुलिस कैडेट कार्यक्रम समस्त जनपदों में पुलिस व शिक्षा विभाग से सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों से युवाओं को लड़ने के लिये कानूनी शिक्षा के साथ जागरूक कर तैयार किया जाना है। जिस क्रम में आज दिनांक 05.07.2023 को जनपद औरैया पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थानान्तर्गत चयनित कुल 17 विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित विषयों पर किया गया। आज का मुख्य विषय सामाजिक कुरीतियां ( दहेज, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, अस्पृश्यता, मानव तस्करी, बाल मजदूरी, बाल यौन उत्पीङन, सेक्स ट्रैड, अंग प्रत्यर्पण /तस्करी, मादक पदार्थो की तस्करी आदि ) तथा समाज पर उनका प्रभाव , इन सामाजिक कुरीतियो को दूर करने में पुलिस की भूमिका, इन सामाजिक कुरीतियो को दूर करने में नागरिको का दायित्व /सहयोग । इस समाजिक कुरीतियो को दूर करने हेतु उठाये गये प्रमुख वैधानिक तथा प्रशासनिक कदम आदि के बारे में गठित टीम द्वारा छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया साथ ही उन्हें पुलिस विभाग द्वारा जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नं0(1090,112,1098, यूपी फायर सर्विस 101 आदि) से अवगत कराया गया एवं अन्य माध्यमों से बच्चों का मनोरंजन कराते हुए उन्हे गहनता पूर्वक आज के पाठ को समझाया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
