उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस लाइन में सिपाही के पार्थिव शरीर को पुलिस अधीक्षक व पुलिसकर्मियों ने शोक सलामी व पुष्प अर्पित कर की अंतिम विदाई । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( पुलिस लाइन में सिपाही के पार्थिव शरीर को पुलिस अधीक्षक व पुलिसकर्मियों ने शोक सलामी व पुष्प अर्पित कर की अंतिम विदाई )

उत्तर प्रदेश औरैया फायर सर्विस जनपद औरैया में तैनात लीडिंग फायरमैन मानसिंह चौहान, जिनका स्वर्गवास दिनांक 04.07.2023 को बिजली करंट लग जाने के कारण हो गया था । आज दिनांक 05.07.2023 को लीडिंग फायरमैन मानसिंह चौहान के पार्थिव शरीर की अन्तिम विदाई पुलिस लाइन औरैया में पुष्प अर्पित कर व शोक सलामी देकर की गयी । शोक सलामी में पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम, क्षेत्राधिकारी फायर सर्विस श्री तेजवीर सिंह व क्षेत्राधिकारी लाइन श्री प्रदीप कुमार, रिजर्व पुलिस लाइन औरैया के समस्त अधि0/कर्म0गणों द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की गयी। इस दु:खद मौके पर समस्त अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!