सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने व यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कांवड़ मार्गों पर प्रशासन की पैनी नजर किया गया निरिक्षण। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट सहारनपुर )

( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने व यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कांवड़ मार्गों पर प्रशासन की पैनी नजर किया गया निरिक्षण )

सहारनपुर कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो,इसी को लेकर कल देर रात 12,30 बजे तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक करते रहे कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।देर रात एसएसपी व एसपी सिटी सबसे पहले पहुंचे कस्बा गागलहेडी वहां के निरीक्षण के बाद उनके द्वारा पुलिस चौकी काली नदी पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा यहां सक्रिय थाना प्रभारी उमेश रोरिया व पुलिस चौकी काली नदी प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।एसएसपी द्वारा कांवड़ यात्रा में ड्यूटीरत सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया,कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने भी सुरक्षा कर्मियों को आदेशित किया,कि कांवड़ यात्रा के दौरान अपनी अपनी ड्यूटी को सख्ती के साथ अंजाम दे,कांवड़ यात्रा में शामिल सभी को सम्मान दे,उन्होंने भी सुरक्षा कर्मियों को सख्ती के साथ निर्देशित किया।इसके बाद देर रात ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक कस्बा सरसावा तिराहा पहुंचे जहां पर सक्रिय थाना प्रभारी सुबे सिंह सहित सभी सुरक्षा कर्मियों को भी एसएसपी द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस कप्तान द्वारा यहां पर भी ड्यूटीरत सुरक्षा कर्मियों को भी निर्देशित किया,कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,अपनी अपनी ड्यूटी को सख्ती के साथ अंजाम दे।देर रात कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी एवम एसपी सिटी सहारनपुर सिटी की और रवाना हो गये।इस मोके पर उनके साथ भारी पुलिस बल रहा मोजूद।

 ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट सहारनपुर )

Back to top button
error: Content is protected !!