उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस द्वारा परेड पुलिस लाइन का किया गया निरिक्षण एवं पुलिसकर्मियों को फिट एंव स्वास्थ्य के लगवाईं गई दौड़। ( रिहान अली की खास रिपोर्ट )


( वरिष्ठ पुलिस द्वारा परेड पुलिस लाइन का किया गया निरिक्षण एवं पुलिसकर्मियों को फिट एंव स्वास्थ्य के लगवाईं गई दौड़ )
उत्तर प्रदेश फ़िरोज़ाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फ़िरोज़ाबाद द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण की गयी । परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी सदर / लाइन श्री हीरालाल कनौजिया द्वारा किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी, साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवाई गयी । महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण को श्रावण मास में चल रही काँवड यात्रा के सम्बन्ध में सतर्क रहने एवं अपनी-अपनी बीट में सी प्लान एप के माध्यम से प्रतिदिन ग्राम / मजरों / कस्बों में सम्भ्रांत व्यक्तियों को कॉल करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे उनके क्षेत्रान्तर्गत होंने वाली छोटी से छोटी घटना के सम्बन्ध में समयबद्ध जानकारी हो सके एवं सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा सके । महोदय द्वारा परेड में उपस्थित कर्मचारीगण को अपनी-अपनी बीट का भ्रमण कर छोटी से छोटी जानकारी आदि रखने एवं अपराधियों के बारे में जानकारी कर विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।

( रिहान अली की खास रिपोर्ट )
