उत्तर प्रदेश औरैया सम्पूर्ण समाधान दिवस अजीतमल में तहसील दिवस पर जिलाधिकारी औरैया श्री सुनील कुमार वर्मा ,पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा गौतम, सीएमओ, उप जिलाधिकारी ने जन समस्याओं को सुनकर अपने अधीनस्थों को त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश | ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )


उत्तर प्रदेश औरैया सम्पूर्ण समाधान दिवस औरैया- आज दिनांक 17 जनवरी 2021 को अजीतमल में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी औरैया श्री सुनील कुमार वर्मा ,पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा गौतम, सीएमओ, उप जिलाधिकारी अजीतमल तथा अन्य पुलिस विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे श्रीमान जिलाधिकारी ने जन समस्याओं को सुनकर अपने अधीनस्थों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश किया तथा पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने अधीनस्थों को तत्काल निस्तारण करने के लिए आदेशित किया तथा समाधान दिवस में आने वाली शिकायतो का निस्तारण तय समयावधि व गुणवत्तापूर्ण करने की हिदायत दी गई शिकायतो के निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधि0/कर्म0गणो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी इस दौरान अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )
