उत्तर प्रदेश औरैया अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट और गाइड कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट और गाइड कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैया अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त विद्यालयों में स्काउट गाइड का गठन करने एवं 15% अंशदान जुलाई माह के अंत तक जमा करने तथा स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा गतिविधियां संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सचिव की नियुक्त के संदर्भ में भी समस्त प्रधानाचार्य एवं जनपदीय पदाधिकारियों से नाम मांगे गए तथा नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु नामों का प्रस्ताव किया गया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव, प्रधानाचार्य कमलेश पांडे, जिला सचिव नीरज चौधरी, सहायक गठन आयोग प्रज्ञा सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अरुण कुमार त्रिपाठी, डीओसी प्रदीप त्यागी, रजनीश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अरविंद शुक्ला, संयुक्त सचिव पूनम पोरवाल, कोऑर्डिनेटर गौरव पोरवाल, सहायक आयुक्त स्काउट अनिल दिक्षित, कोषाध्यक्ष अजय मिश्रा, तथा विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं स्काउट गाइड के पदाधिकारी ने प्रतिभाग किया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
