उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद भाग्यनगर क्षेत्र में खंण्ड विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की 75 परिवारों को सौपी चाबी ग्रामीणों के खिल उठे चेहरे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( फफूंद भाग्यनगर क्षेत्र में खंण्ड विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की 75 परिवारों को सौपी चाबी ग्रामीणों के खिल उठे चेहरे )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद विकास खण्ड भाग्यनगर क्षेत्र के गांवों में निवास कर रहे गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर की चावी शुक्रवार को खण्ड विकास सभागार में खण्ड विकास अधिकारिय मुनीश कुमार सिह व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र दोहरे ने 75 गरीब परिवारों को सौपी अपने सपनों का आशियाना पाकर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं। पक्के घर में रहने से जहां उन्हें बारिश में परेशान नहीं होना पड़ता तो वहीं अन्य समस्याओं से भी उन्हें अब राहत मिल गई है। विकास खण्ड भाग्यनगर की सभागार में शुक्रवार को 75 गरीब परिवारों को उनके आशियाने की चाबी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र दोहरे व खण्ड विकास अधिकारी मुनीश कुमार सिह ने सौपी। क्षेत्र के गांव दशरोरा निवासी एसबी सिह, सजंय कुमार, न्यामतपुर बिहारी निवासी गोविंद नारायण, खगीपुर निवासी ऊषा देवी, रजनी देवी, देवेश कुमार, दौलतपुर निवासी साधना देवी राज कुमार, खोयला निवासी शिव चरन, रूबी मिश्रा, मुड़ेना रामदत्त निवासी मन्जेस कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही हैं। पक्का मकान बनाने के लिए उन्हें योजना के तहत 1.32 लाख रुपये की राशि मिली थी, जिसकी सहायता से उन्होंने पक्के मकान का सपना पूरा किया। सालों से कच्चे मकान में जगह कम पड़ने के साथ-साथ बारिश के मौसम में जल भराव संबंधी अन्य समस्याओं से जूझना पड़ता था। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ लेकर कच्चे घर को पक्का कराया है।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!