उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल तहसील में नवागंतुक उपजिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कर अजीतमल तहसील परिसर में किया वृक्षारोपण । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( अजीतमल तहसील में नवागंतुक उपजिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कर अजीतमल तहसील परिसर में किया वृक्षारोपण )
उत्तर प्रदेश औरैयाअजीतमल तहसील में नवागंतुक उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा ने कार्यभार ग्रहण करते ही तहसील परिसर में वृक्षारोपण कराकर अपने कार्य का शुभारंभ किया। उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा ने तकरीबन आधा सैकड़ा छायादार पौधे लगवाकर अपने कार्य को प्रारंभ किया। उनके साथ तहसीलदार हरिश्चंद्र, अधिवक्ताओ ने भी पौधा रोपड़ किया। इस मौके पर प्रदीप बाबू स्टेनो, देवकांत तखेले नाजिर बाबू, शिव मोहन मिश्रा अर्दली, कोमल राजपूत पेशगार, राजकमल दुबे लेखपाल, विनय तिवारी स्टॉप वेंडर ,नागेंद्र तिवारी अधिवक्ता पंकज चतुर्वेदी अधिवक्ता, यदुनाथ सिंह, विवेक आदि लोग मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
