उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक हुई सम्पन्न दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक हुई सम्पन्न दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत गठित जिला बाल कल्याण एवं सरंक्षण समिति, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, क़िशोर -किशोरी सशक्तिकरण एवं बाल विवाह रोकथाम, स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट कार्यक्रम आदि की त्रैमासिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ,जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग, विशेष किशोर पुलिस इकाई, बाल कल्याण समिति, मंडलीय तकनीकी सलाहकार – यूनिसेफ कानपुर मंडल जिला प्रोबेशन अधिकारी , संरक्षण अधिकारी, एवं समस्त बाल संरक्षण इकाई इत्यादि ने प्रतिभाग किया । उक्त बैठक में मिशन वात्सल्य, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा विभाग द्वारा संचालित अन्य इकाइयों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु चर्चा की गई।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
