उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अछ्ल्दा थाना परिसर में फरियादो की सुनी गई सम्स्या निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अछ्ल्दा थाना परिसर में फरियादो की सुनी गई सम्स्या निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने अछल्दा के थाना दिवस में पहुंचकर फरियादियों के प्रार्थना पत्र को संज्ञान लेकर समस्याएं सुनी। थाना दिवस में सरकारी जमीन पर कब्जा, पट्टा आदि पर कब्जे, वाद-विवाद, चकरोड, खडंजे आदि के झगड़े, घरेलू विवाद जैसे मामले की सुनवाई की गयी। थाना दिवस में कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने समस्याओं को सुनने के उपरांत संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष एवं लेखपाल आदि को निर्देशित किया कि प्राप्त हुई शिकायतों का मौके स्थल पर जाकर निरीक्षण करें तथा दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें। उन्होंने कहा कि जो भी दाखिल खारिज के मुकदमे हो उन्हें नियमानुसार कार्यवाही कर समयान्तर्गत निस्तारित कराए जाएं। उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि मौके पर अपनी टीम के साथ मुआयना करते रहे तथा समयान्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही कर वादो को निस्तारित कराएं। इसके पश्चात उक्त द्वय अधिकारियों ने थाना अछल्दा के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर कक्ष, माल-खाना कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि अनावश्यक सामग्रियों की नीलामी कराई जाए और जरूरतमंद सामग्रियों का क्रय कर व्यवस्थाएं सुधारी जाएं। इस दौरान थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी एवं संबंधित लेखपाल उपस्थित रहे। सहार प्रतिनिधि के मुताबिक थाना सहार में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान पांच शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें राधकृष्ण पुरवा ललऊ ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके घर के सामने अमर सिंह द्वारा जबरन घूरा डालने की समस्या बताई अमित भदौरिया एवम रामवीर सिंह ने कस्बा दानशाह सहार में औरैया कन्नौज मुख्य मार्ग पर नाली साफ न होने से जलभराव की शिकायत की ।अन्य तीन शिकायतें आई है रामवीर पुत्र दशरथ सिंह निवासी भूलाहार ने अपनी पूर्व की शिकायतों के संबंध में जानकारी की। किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। शनिवार को थाना परिसर में नवागन्तुक उप जिलाधिकारी बिधूना निशांत तिवारी एवम पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह थाना समाधान दिवस के अवसर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर राजस्व मामलों से संबंधित कुल 5 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। थाना दिवस पर आए सभी शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान थानाध्यक्ष कालीचरण सिंह उप निरीक्षक रामसंजीवन वर्मा, शंभू दयाल, जय पाल सिंह तथा क्षेत्रीय लेखपाल रोहित पाठक, कुलदीप कुमार, रामेंद्र कुमार, प्रदीप जादौन, राजस्व निरीक्षक राम चंद्र आदि लोग मौजूद रहे। उधर पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशानुसार थाना दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा, समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने सर्किल/थानों पर उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए उनकी गुर्णवत्तापूर्ण व त्वरित विधिक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!