मऊ थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गए नगदी 1,40,00 0 व 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गए नगदी 1,40,00 0 व 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश के म‌ऊ जिले में शनिवार को सरायलंखसी पुलिस और स्वाट टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर चोरों को बकवल मोड़ तथा कंधेेरी से गिरफ्तार किया।पुलिस ने चोरों के पास से एक लाख 40 हजार रुपये नकद, तमंचा और कारतूस बरामद किया है।चोरों ने जिले में हुई आठ चोरियों में शामिल होने की बात स्वीकार की।पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों का चालान कर दिया। पुलिस को मिली सफलता की जानकारी शनिवार को सरायलंखसी थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने दी। एएसपी ने बताया कि सरायलखंसी पुलिस और स्वाट टीम को बकवल मोड़ तथा कंधेेेरी के पास से चार शातिर चोरों द्वारा किसी घटना को अंजाम देने की सूचना मिली,जिसके बाद पुलिस की दो टीमों ने इन दोनों जगहों से चार चोरों को पकड़ा।पूछताछ में पकड़े गए चोरों की पहचान आशीष दुबे पुत्र संकठा दुबे निवासी पड़ाव भोजपुर थाना मुगलसराय तथा कृष्णा पाण्डेय पुत्र संतोष पाण्डेय निवासी विवेकानन्द कालोनी लालपुर थाना कैन्ट जनपद वाराणसी, अनिल सिंह पुत्र देवनाथ सिंह निवासी छतरपुर थाना हलधरपुर और संदीप कुमार राजभर पुत्र शिवकुमार निवासी मीरपुर रहीमाबाद थाना मुहम्म्मदाबाद के रूप में हुई। एएसपी ने बताया कि पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के दौरान चारों जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। जिले में आठ घटनाओं को उनके द्वारा अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा इनके पास से बरामद एक लाख 40 हजार की नकदी के संबंध में एएसपी ने बताया कि यह नकदी चोरी के आभूषणों को बेचकर मिली है।यह सभी आभूषण कंधेरी निवासी संदीप कुमार राजभर देवांशी ज्वैलर्स कन्धेरी के यहा बेच देते है।चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए उन्होंने आपस में काम बांट रखा है। कोई दिन में जाकर गांव-गांव रेकी करता है तो दूसरा फेरी का काम करता है,जिसके बाद मिली जानकारी पर वह घटना को अंजाम देता है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया। थानाध्यक्ष सरायलंखसी रविंद्रनाथ राय ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने सरायलंखसी थाना क्षेत्र के पांच जगहों पर चोरी की है।इसमें थाना क्षेत्र के ठकुरमनपुर गांव, किन्नुपूर गांव, चांदमारी इमिलिया, परदहा तथा कंधेरी के पास एक घर से चोरी की घटना शामिल है।इसके अलावा कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुन्दवा तथा चेलारामपुरा में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। वहीं मधुबन क्षेत्र में भी जून माह में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी दुकानदार संदीप कुमार राजभर से पूछताछ की गई तो उसने घटना में आभूषणों को खरीदने की बात कही। बताया कि वह चोरी के आभूषणों को खरीदकर उसे गलाकर नया जेवरात तैयार कर ग्राहकों को बेच देता है।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!