उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन पंचायत चुनाव 2021 जिला फिरोजाबाद जिला अधिकारी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का किया गया आयोजन | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन पंचायत चुनाव 2021र जिला अधिकारी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक | )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद 31 मार्च/सू0वि0 त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन पंचायत 2021 को सकुशल, स्वतन्त्र निष्पक्ष एंव शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, एडीओ पंचायत के साथ उपजिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होने विकास खण्ड वार समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा बूथों के किए गए स्थलीय निरीक्षण के दौरान रूट चार्ट आदि के बारें में समीक्षा करते हुए कहा कि सभी सेक्टर एवं जोनल मटिस्ट्रेट एडीओ पंचायत के साथ समन्वय स्थापित कर मतदान केंद्रों का वर्गीकरण का कार्य सम्पन्न कराए तथा बूथांे पर निरंतर भ्रमण कर वाहनों के आने जाने वाले मार्ग तथा रास्तों की पूरी तरह जानकारी प्राप्त कर लें। ताकि मतदान के दौरान उन्हे मतदान केंद्रों पर पहुचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पडें। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियो से कहा कि चुनाव के मद्देनजर जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है जिस हेतु सभी को आदर्श आचार संहिता पालन करना एवं कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होने चुनाव प्रक्रिया में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन का शत-प्रतिशत पालन करते हुए पूरे मनो योग से दृढ संकल्पित एंव निष्पक्ष होकर जनपद का चुनाव सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी ने मतदान से पूर्व मतदान के दिन एंव मतगणना तक कौन-कौन से कार्य किये जाने है के बारे मे विस्तापूर्वक बताते हुए निर्देश दिया कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी चुनाव प्रचार मे प्रत्याशी की तरफ से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं होंगें अगर कोई ऐसा करता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि आप अपनी निष्पक्षता अवश्य बनाये रखेंगें। समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट समस्त क्षेत्रो के मतदान केन्द्रो, मतदेय स्थलो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वहा कोई भी बदलाव होने की दशा में उसकी सूची उपलब्ध करायेगे तथा जिन- जिन क्षेत्रो में जा रहे है वहा यह सुनिश्चित कर लेगे की कही आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो। उन्होेने कहा कि निर्वाचन की प्रक्रिया से सम्बन्धित सभी कार्याें के निष्पादन के साथ-साथ कोविड-19 के नियमांें का शत-प्रतिशत पालन कराया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में समस्त जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट, एडीओ पंचायत आदि उपस्थित रहें।

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
