सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के भारी बारिश में ट्रैफिक व्यवस्था का किया निरीक्षण ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल दिए आवश्यक दिशा निर्देश। ( शाहबाज खान की खास रिपोर्ट )


( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के भारी बारिश में ट्रैफिक व्यवस्था का किया निरीक्षण ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल दिए आवश्यक दिशा निर्देश )
सहारनपुर थाना सदर बाज़ार कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना सहारनपुर पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती का काम है। ज़िले के कप्तान डॉ विपिन ताडा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन सहित सभी आला अधिकारी अलर्ट मोड पर है। एसएसपी डॉ विपिन ताडा स्वयं भारी बारिश के बीच दिन और रात लगातार निरीक्षण कर कांवड़ ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को चेक कर कांवड़ यात्रा मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। ड्यूटी में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को मौके पर ही सस्पेंड भी कर रहे हैं। आज कांवड़ ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार अपने साथी सिपाही के साथ भारी बारिश के बावजूद अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नज़र आए।
