जौनपुर थाना सराय ख्वाजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 1,100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) व चोरी के 02 मोबाइल बरामद कर 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( थाना सराय ख्वाजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 1,100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) व चोरी के 02 मोबाइल बरामद कर 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
जौनपुर थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान के एक अभियुक्त विनोद यादव उर्फ बिन्नी पुत्र जादू यादव निवासी ग्राम खम्हरिया थाना औराई जनपद भदोही को ग्राम कोठवार बाजार से महगावा स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया गया । अभि0 के कब्जे से 1 किग्रा0 100 ग्रा0 नाजायज गांजा व चोरी के 02 मोबाइल फोन ( Vivo व Tecno) की बरामदगी की गयी । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0201/202धारा 41/411 भा0द0वि0 व 8/20 NDPS Act थाना सरायख्वाजा जौनपुर पंजीकृत किया गया। अभियुक्त विनोद यादव उर्फ बिन्नी उपरोक्त थाना औराई जनपद भदोही का हिस्ट्रीशीटर है जिसका HS no- 105 गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवही की जा रही है।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
