चंदौली थाना सैयद राजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान उड़ीसा से प्रयागराज ले जा गांजा तस्कर चढ़े पुलिस हत्थे 45 किलों अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना सैयद राजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान उड़ीसा से प्रयागराज ले जा गांजा तस्कर चढ़े पुलिस हत्थे 45 किलों अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने तस्करों पास से 45 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है।पुलिस से बचने के लिए तस्कर गांजे को लक्जरी कार में रखकर उड़ीसा से प्रयागराज ले जा रहे थे।गांजे कीमत लगभग सात लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि चंदौली पुलिस मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ अभियान चला रखा है।यूपी बिहार की सीमा पर लगातार चेकिंग चल रही है।बुधवार को सैयद राजा पुलिस सीमा पर गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी।इस‌ दौरान बिहार की तरफ से आ रही एक लग्जरी कार की चेकिंग की गई।इस कार से 45 किलो गांजा मिला।गिरफ्तार गांजा तस्कर प्रयागराज और प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।गांजे को उड़ीसा से प्रयागराज ले जा रहे थे। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जिसे इस गांजे की खेप को डिलीवर करना था। एसपी सुखराम भारती ने बताया कि बिहार, यूपी बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक लक्जरी कार से 45 किलो गांजा बरामद किया है। इसे लग्जरी कार से उड़ीसा से प्रयागराज ले जाया जा रहा था। कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!