उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादो द्वारा आये 86 समाधान पत्र पर 10 प्रार्थना पर त्वरित किया गया निस्तारण एवं निस्तारण सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश।  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार सिंह )

(  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादो द्वारा आये 86 समाधान पत्र पर 10 प्रार्थना पर त्वरित किया गया निस्तारण एवं निस्तारण सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश )

उत्तर प्रदेश  जिला फिरोजाबाद जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा तहसील सदर पर उपस्थित रहकर “संपूर्ण समाधान दिवस” की अध्यक्षता की गई । इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए । संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया । सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया । अन्य शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों को मौके पर पहुँचने हेतु रवाना किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया । संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार सिंह के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया आज इस संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों के द्वारा 86 शिकायत पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें से 10 शिकायत पत्रों के तत्काल किए गए हैं समाधान बाकी शिकायत पत्रों के लिए समयबद्ध अधिकारी कर्मचारियों को समय बाद निस्तारण करने के दिए गए दिशा निर्देश |

 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!