झारखंड का पहला महिला विश्वविद्यालय का भवन जमशेदपुर में बनकर हुआ तैयार जल्द शुरू होगी पढ़ाई | ( झारखंड ताज कुरेशी की खास रिपोर्ट )

 

( झारखंड का पहला महिला विश्वविद्यालय का भवन जमशेदपुर में बनकर हुआ तैयार, जल्द शुरू होगी पढ़ाई

जमशेदपुर महिला महाविद्यालय का ऑनलाइन शिलान्यास 9 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. कॉलेज निर्माण के लिए रांची के एक कंपनी को 24 महीने का समय दिया गया था, लेकिन 18 महीने में ही कॉलेज का भवन बनकर तैयार हो गया है अब फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है. लगभग 74 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कराया जा रहा है | यह विश्वविद्यालय जमशेदपुर वीमेंस कालेज का अपग्रेड वर्जन है. यहां पर दो यूनिट का निर्माण किया गया है, जिसमें एक हाॅस्टल और जबकि दूसरा प्रबंधन और पढाई के लिए क्लास रूम बनाया गया है. हॉस्टल के लिए 248 रूम बनाए गए हैं, जिसमें लगभग 496 छात्राएं रह सकती हैं. यह हॉस्टल पूरी तरह आधुनिक बनाया गया है. छात्राओं को खाने के लिए दिक्कत ना हो इसके लिए कैंटीन भी बनाया गया है |

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!