उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिलाधिकारी यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति का किया निरीक्षण सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गएआवश्यक दिशा निर्देश । ( शशि भूषण की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति का किया निरीक्षण सम्बन्धित अधिकारियों को दिएआवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने सोमवार को ग्राम-कोसम इनाम/कोसम खिराज/छोटा गढवा व बडा गढवा एवं हिसामबाद का स्थलीय निरीक्षण कर यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए उप जिलाधिकारी मंझनपुर से कहा कि यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत ग्रामवासियों को जागरूक किया जाय कि वे नदी में न जाय। इसके साथ उन्होंने अधिशासी अभियन्ता, सिचाई को जगह-जगह नदी का जलस्तर बढ रहा है,कृपया नदी में न जाय’ से सम्बन्धित बोर्ड लगवाने के निर्देश दिये, ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाये। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गढवा में बनाये गये बाढ राहत चौकी का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा बाढ राहत चौकी को क्रियाशील करने एवं सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को सफाई कर्मियों की टीम लगाकर पूरे गॉव की साफ-सफाई, फॉगिंग एवं एन्टीलार्वा का छिडकाव सुनिश्चित कराने के निर्दश दिये। उन्होंने ग्रामवासियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को भी सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये इस अवसर पर उप जिलाधिकारी आकाश सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिचाई जगदीश लाल एवं खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!