उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना टूंडला पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के बस में यात्रा के दौरान यात्रियों के बैग से चोरी करने गैंग के 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों केे पीछे। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( थाना टूंडला पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के बस में यात्रा के दौरान यात्रियों के बैग से चोरी करने गैंग के 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों केे पीछे )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के निकट पर्यवेक्षण में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तगण 1. साबिर उर्फ 2. बोस उर्फ टैनी को दिनांक 18.07.2023 को समय 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभि0गण के कब्जे से चोरी किया गया सामान एक अदद चैन पीली धातु ,एक अदद जोडी बिछिया सफेद धातु ,एक अदद मोबाईल रैडमी ,नगदी कुल 5270 रूपये बरामद । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है दिनांक 04.07.2023 को एक वृद्ध महिला कस्वा टूण्डला मे सामान लेने के लिये आयी थी, जहां पर दोनो ठप्पेबाजो के द्वारा बृद्धि महिला को एक काला कपडा देकर के उसके कानो के कुन्डल उतरवा ले गये थे तथा दिनांक 17.06.2023 को एक महिला खाटू श्याम दर्शन से वापस आ रही थी जहा पर अभियुक्तगण के द्वारा उस महिला के बैग से एक चैन व बिछिया व मोबाईल रैमडी व नगदी चोरी कर ली थी । टप्पेवाजी की घटना के सम्बन्ध मे थाना टूण्डला पर मु0अ0स0 479/2023 धारा 420 भादवि व बैग मे हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध मे थाना टूण्डला पर मु0अ0स0 533/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत हुआ था । उक्त घटनाओ का अनावरण करते हुये आज दिनांक 18.07.2023 को थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना को कारित करने वाले अभियुक्तगण को पुराना बाईपास उसायनी के पास से अभियुक्तगण 1. साबिर उर्फ सावरिया व 2. बोस उर्फ टैनी को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण ने बताया कि साहब हम दोनो लोग कस्बे मे घूमते रहते है कोई भी साधारण तथा वृद्ध ब्यक्ति या महिला दिखाई देती है उससे सोने चांदी के आभूषण ठग ले जाते है तथा वाहनो मे चढकर यात्रीयो के बैग से मौका पाकर के सामान चोरी कर ले जाते है । चोरी किये गये सामान को बेचने के लिये आ रहे है । कि आज पुलिस ने पकड लिया । अभियुक्तगण पूर्व मे भी जेल जा चुके है । अभियुक्तों का नाम इस प्रकार से हैं
1. साबिर उर्फ सावरिया पुत्र सुदामा निवासी डेरा बंजारा त्रिलोकपुर के पास थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद ।
2. बोस उर्फ टैनी पुत्र बूले खां निवासी डेरा बंजारा त्रिलोकपुर के पास थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद ।
अभियुक्तों से बरामद
1. एक अदद चैन पीली धातु
2. एक अदद जोडी बिछिया सफेद धातु
3. एक अदद मोबाईल फोन रैडमी रंग नीला
4. कुल नगदी 5270 रूपये ।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
