उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना नगला सिंधी जमुना जी के पानी के बहाव में बह कर जा रहे 02 युवकों की नाभिक/वकील व विनोद ने बचाई जान किया सराहनीय कार्य। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( थाना नगला सिंधी जमुना जी के पानी के बहाव में बह कर जा रहे 02 युवकों की नाभिक/वकील व विनोद ने बचाई जान किया सराहनीय कार्य )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना नगला सिंधी को ग्राम वाजिदपुर थाना फतेहाबाद जनपद आगरा से सूचना मिली कि दो व्यक्ति जमुना के तेज बहाव में बहते हुए नियामतपुर थाना नगला सिंघी की तरफ आ रहे है । सूचना पर थानाध्यक्ष मय पुलिस बल के साथ ग्राम नियामतपुर पहुंच कर देखा कि दो व्यक्ति यमुना के तेज बहाव में बहतु हुये चिल्लाते हुए आ रहे थे कि हमारी जान बचा लो । उपरोक्त व्यक्तियों को गाँव नियामतपुर में नाभिक/तैराक वकील व विनोद ने अपनी साहस का परिचय देते हुये व अन्य ग्राम वासियों की मदद से सकुशल बचाया गया । जिनके नाम पते पूछे तो उन्होने अपने नाम विनोद कुमार पुत्र दवासीराम निवासी नगरिया रामकरन थाना डौकी जनपद आगरा व धर्मवीर पुत्र मेवाराम निवासी नगरिया रामकरन थाना डौकी जनपद आगरा बताया । उक्बत लोगों को थाना नगला सिंघी लाया गया तथा इनसे इनके परिजनों की जानकारी की तथा सूचना दी । उक्त सूचना पर शिवजी पुत्र दवासीराम, वीरी सिंह पुत्र हीरालाल, कमलेश पुत्र भवन सिंह निवासीगण नगला रामकरन थाना डौकी जनपद आगरा आये । जिन्होंने ख़ुशी जाहिर करते हुए पुलिस व जनता का धन्यवाद किया। विनोद व धर्मवीर उपरोक्त को उनके परिजन शिवजी, वीरी सिंह व कमलेश उपरोक्त की सुपुर्दगी में दिया गया । थानाध्यक्ष थाना नगला सिंघी जनपद फिरोजाबाद |

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
